एडीपीओ ने किया मैदान का निरीक्षण

जामताड़ा : 15 दिसंबर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक समागम की तैयारी सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पूरी कर ली गयी है. बुधवार को एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा, एपीओ रवींद्र कुमार, सहायक अभियंता उमेश कुमार सिन्हा ने आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस दौरान मैदान की साफ सफाई पूरा कर लिया गया […]
जामताड़ा : 15 दिसंबर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक समागम की तैयारी सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पूरी कर ली गयी है. बुधवार को एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा, एपीओ रवींद्र कुमार, सहायक अभियंता उमेश कुमार सिन्हा ने आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस दौरान मैदान की साफ सफाई पूरा कर लिया गया है.
गुरुवार को दो दिवसीय शिक्षक समागम का शुभारंभ डीसी रमेश कुमार दुबे करेंगे. प्रतियोगिता को सफल तरीके से क्रियान्वयन कराने के लिए जिला स्तर से निर्णायक मंडली भी बनायी गयी है. जिसमें शिक्षक डीडी भंडारी, सुनील बास्की, दीनबंधु सिंह, अरूप मित्रा, परिमल टुडू आदि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




