तीन टन कोयला सहित 19 साइकिल जब्त

Published at :13 Dec 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
तीन टन कोयला सहित 19 साइकिल जब्त

नाला : गुप्त सूचना पर सीआइएसएफ तथा नाला थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर सोमवार को महेशामुंडा पुल के पास ये पश्चिम बंगाल से आ रही कोयला से लदा कुल 19 साइकिल जब्त किया. छापेमारी सीआइएसएफ मोहनपुर कैम्प के अनि एसएआइ सलानपुर एरिया, उप निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह शीतलपुर सीआईएसएफ कैंप, इसीएल सिक्युरिटी के सबइंस्पेक्टर […]

विज्ञापन

नाला : गुप्त सूचना पर सीआइएसएफ तथा नाला थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर सोमवार को महेशामुंडा पुल के पास ये पश्चिम बंगाल से आ रही कोयला से लदा कुल 19 साइकिल जब्त किया. छापेमारी सीआइएसएफ मोहनपुर कैम्प के अनि एसएआइ सलानपुर एरिया, उप निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह शीतलपुर सीआईएसएफ कैंप,

इसीएल सिक्युरिटी के सबइंस्पेक्टर गोरी प्रसाद बटबैल एवं सबइंस्पेक्टर गणेश तुकाराम दिवटे तथा नाला पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सिंह तथा थाना प्रभारी नाला मंगल कुजूर शामिल थे. सीआइएसएफ, इसीएल तथा नाला थाना पुलिस की इस संयुक्त छापामारी में कुल 19 साइकिल व तीन टन कोयला जब्त किया. मोहनपुर के सअनि एएमआई के फर्द ब्यान पर केस नंबर 99/16, धारा 413,414, 34 भादवि 04/21 के कुल 19 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया. छापामारी के दौरान सअनि राजकिशोर ठाकुर, हवलदार जेम्स मुर्मू भी पुलिस बलो के साथ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola