ट्राइबल्स ड्रीम की कार्यकारिणी समिति गठित

Published at :13 Dec 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
ट्राइबल्स ड्रीम की कार्यकारिणी समिति गठित

जामताड़ा : ट्राइबल्स ड्रीम के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का तीन वर्षीय चुनाव का आयोजन प्रखंड के बुधुडीह गांव में किया गया. इस दौरान सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान बैठक में पूर्व के समिति का कार्यकाल पूरा होने के कारण नये कार्यकारिणी का चयन किया गया. जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में […]

विज्ञापन

जामताड़ा : ट्राइबल्स ड्रीम के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का तीन वर्षीय चुनाव का आयोजन प्रखंड के बुधुडीह गांव में किया गया. इस दौरान सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान बैठक में पूर्व के समिति का कार्यकाल पूरा होने के कारण नये कार्यकारिणी का चयन किया गया. जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में सुनिल हेंब्रम व पान हांसदा को नियुक्त किया गया था. नये कार्यकारिणी समिति में केंद्रीय अध्यक्ष संजय पाहन को नियुक्त किया गया है.

जबकि महासचिव पद के लिए उदय जनशन बेसरा, सचिव सरोज हेंब्रम, संयुक्त सचिव श्यामलाल मरांडी, कोषाध्यक्ष सपन कुमार गण को नियुक्त किया गया है. वहीं सदस्य के रुप में नारायणपुर के नलीन सोरेन, निर्मल मरांडी, करमाटांड़ के सुबोध मरांडी, राजीव टुडू, फतेहपुर के सुनील कुमार हेंब्रम, कुंडहित के आलोक हांसदा, प्रो ईश्वर पासवान, प्रदीप मरांडी, ननकु मरांडी, आफिसर सोरेन, सहादेव मुर्मू, राजीव हेम्ब्रम, जमादार सोरेन, बालेश्वर टुडू को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola