कानून के प्रति किया जागरूक

Published at :12 Dec 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
कानून के प्रति किया जागरूक

पहल. मिहिजाम पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक लोगों से पुलिस को सहयोग करने अपील मिहिजाम : थाना क्षेत्र के बेवा दुर्गामंदिर प्रांगण में रविवार को मिहिजाम पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उन्हें कानून संबंधी विभिन्न जानकारी दी. इस बैठक का उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता पैदा करना था […]

विज्ञापन

पहल. मिहिजाम पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

लोगों से पुलिस को सहयोग करने अपील
मिहिजाम : थाना क्षेत्र के बेवा दुर्गामंदिर प्रांगण में रविवार को मिहिजाम पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उन्हें कानून संबंधी विभिन्न जानकारी दी. इस बैठक का उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता पैदा करना था ताकि अपराध नियंत्रण व अनुसंधान में पुलिस को लोगों का सहयोग मिल सके. एसपी डॉ जया राय ने पुलिस महकमा को विभिन्न पंचायतों में बैठक कर लोगों का सहयोग प्राप्त करने का भी निर्देश दिया है. वहीं थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से गांव में व्याप्त सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने की अपील की. लोगों ने गांव में जुआ संचालन पर रोक लगाने, बेवा ग्राम के आवासीय क्षेत्र से शराब की दुकान को हटाने की मांग की. थाना प्रभारी ने हा कि अगर जुआ का संचालन होता है तो सूचना दें हम जुआरियों को गिरफ्तार करेंगे.
शराब दुकान को स्थानांतरित करने के विषय में आवेदन उपायुक्त को देने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क जाम नहीं करे. सड़क जाम करने पर न्यायालय ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को पुलिस को निर्देश दिये हैं. कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो उसे बिना कोई झिझक के अस्पताल तक पहुंचायें. उनको पुलिस सम्मानित करेगी. महुआ शराब पर पाबंदी लगाने को लेकर घर की महिलाओं से अनुरोध किया. इस अवसर पर बेवा पंचायत की मुखिया तारामुनी मरांडी, शिव शंकर मंडल, खिरोद वरण पाल, कार्तिक पाल, श्रीनाथ भंडारी, कालु पाल, तारा पदो मंडल, परेश हेंब्रम आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola