विस्फोटक रखने वाला मुरलीपहाड़ी से गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना कांड संख्या 128/2016 का वांछित आरोपी मो आलम को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से मुरलीपहाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उसके विरुद्ध नारायणपुर थाना में आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक रखने का आरोप है. नारायणपुर के प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व […]
विज्ञापन
नारायणपुर : नारायणपुर थाना कांड संख्या 128/2016 का वांछित आरोपी मो आलम को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से मुरलीपहाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उसके विरुद्ध नारायणपुर थाना में आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक रखने का आरोप है. नारायणपुर के प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्त तरीके से उसे पकड़ा गया.
इस संबंध में थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मो आलम के ऊपर अवैध रूप से अपने घर में गोली एवं बम बनाने का समान प्राप्त हुआ था. जिसके विरुद्ध नारायणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. यह मामला 23 अगस्त 2016 को कलमबद्ध किया गया था. बताया कि पुलिस गस्ती में ही उसके मुरलीपहाड़ी मोड़ पर होने का समाचार मिला. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मुरलीपहाड़ी चौक से धरदबोचा. बताया कि उसके पास से आठ गोली तथा बम बनाने का समाना मिला था. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




