नोटबंदी से देश की जनता परेशान: डॉ इरफान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

िवरोध . नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष ने किया प्रदर्शन तीन साल के बाद भी जनधन खाते में नहीं आया पैसा भाजपा सरकार जनता के हित में नहीं करता है कार्य जामताड़ा : मोदी सरकार के नोटबंदी के खिलाफ एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया गया. इस दौरान कांग्रेस, झामुमो, राजद, […]
विज्ञापन
िवरोध . नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष ने किया प्रदर्शन
तीन साल के बाद भी जनधन खाते में नहीं आया पैसा
भाजपा सरकार जनता के हित में नहीं करता है कार्य
जामताड़ा : मोदी सरकार के नोटबंदी के खिलाफ एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया गया. इस दौरान कांग्रेस, झामुमो, राजद, सीपीएम, झाविमो के कार्यकर्ता शामिल थे. प्रदर्शन के पूर्व सभी विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त रैली निकाली गयी. रैली इंदिरा चौक से निकलकर स्टेशन रोड, टावर चौक, सुभाष चौक, कोर्ट मोड़ होते हुए धरना स्थल तक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. इसका नेतृत्व जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो व सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेंब्रम ने की. रैली के दौरान सभी विपक्षी दल के नेता व कार्यकर्ता एक जुट दिखे.
इस दौरान कार्यकर्ता ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ नारेबाजी भी की. अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि देश भर की जनता को भाजपा ने गुमराह किया है. देश की जनता को धोखा देकर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद हासिल किया. कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो मोदी के खिलाफ लड़ सकती है. मोदी व भाजपा के साजिश के तहत देश की जनता को नोटबंदी के दलदल में फंसा दिया गया है जो जनता परेशान है. मरीजों का सही इलाज नहीं हो रहा है. लोगों के पास रुपया रहने के बाद भी ठोकर खा रहे हैं.
विधायक ने कहा मोदी गुजरात की उपज है. 15 साल तक अमेरिका के सरकार ने अमेरिका जाने से रोक दिया. भारत का दुर्भाग्य है भाजपा ने भ्रामक प्रचार- प्रसार कर सत्ता को अपनाने का कार्य किया है. कहा जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी तो जनता को आशा था कि सभी गरीब के बैंक खाते में 15-15 लाख आयेगा. साथ ही कहा था कि देश का जो कालाधन विदेश में है उसे 90 दिन में लाकर गरीब को दूंगा. लेकिन मोदी ने तीन माह तो दूर की बात तीन साल में भी विदेश का कालाधन वापस नहीं ला पाया. इससे मोदी का मंशा साफ है कि देश के गरीब जनता को सिर्फ ठगने का काम कर रहा हैं.
धरने को संबोिधत करते िवधायक डॉ इरफान अंसारी. फोटो। प्रभात खबर
एकजुटता जरूरी : रविंद्रनाथ
वहीं नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि भाजपा सरकार एक साजिश के तहत नोटबंदी का काम किया है, लेकिन इससे भ्रष्टाचार नहीं मिट सकता. मोदी को पता होना चाहिए कि नोटबंदी से पूरे देश मर्माहत है. लोगों का दैनिक कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है, लेकिन भाजपा सरकार बड़-बड़ी बातें करने में पीछे नहीं हो रहे है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट को लेकर नाला विधायक श्री महतो ने कहा कि रघुवर सरकार इस एक्ट में छेड़छाड़ कर बहुत ही बड़ी गलती किया है. सही समय आने पर राज्य की जनता ने रघुवर सरकार को करारा जवाब देगी. कहा रघुवर खुद छत्तीशगढ़ के हंै तो झारखंड के हित में कैसे सोच सकता. एक बाहरी झारखंड के आदिवासी, मूलवासी को काफी नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है. विधान सभा में सरकार को काफी रोकने का काम किया गया था, लेकिन विपक्षी ने अपनी बहुमत के आड़ में राज्य के हित में गंदा खेल किया है. सभी विपक्षी दल को आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ एक जुट होने का आहवाहन किया.
ये थे मौजूद
मंच का संचालन कांग्रेसी नेता सह मीडिया प्रभारी इरसादउल हक आरसी ने की. झाविमो जिला अध्यक्ष सुनील हांसदा, राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, झामुमो के महिला मोरचा जिला अध्यक्ष रीता महतो, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर रफीक अनवर, नियामत अली, असित मंडल, अभय मंडल, सलीम अंसारी, सुजीत मांझी, महेश मंडल, मुस्तफा अंसारी, साकेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




