प्रधान लिपिक के कार्यकाल की हो रही जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक पहुंचे जामताड़ा जामताड़ा : जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक लक्ष्मीनारायण प्रसाद साह की शिकायत की जांच के लिए संयुक्त कृषि निदेशक राम नारायण प्रसाद जिला कृषि कार्यालय जामताड़ा पहुंचे. पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि जिला कृषि कार्यालय में प्रधान लिपिक लक्ष्मी नारायण प्रसाद साह के विरुद्ध उनके अपने […]
विज्ञापन
संयुक्त कृषि निदेशक पहुंचे जामताड़ा
जामताड़ा : जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक लक्ष्मीनारायण प्रसाद साह की शिकायत की जांच के लिए संयुक्त कृषि निदेशक राम नारायण प्रसाद जिला कृषि कार्यालय जामताड़ा पहुंचे. पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि जिला कृषि कार्यालय में प्रधान लिपिक लक्ष्मी नारायण प्रसाद साह के विरुद्ध उनके अपने रिस्तेदार ने मुख्यमंत्री जन संवाद में शिकायत की थी कि प्रधान लिपिक श्री साह 22 वर्षों से जामताड़ा में पदस्थापित हैं. वे मैट्रिक के जाली प्रमाण पत्र से बहाल हुए हैं, दुमका में फ्लैट खरीदा है साथ सरकारी राशि का अपने खाता में ट्रांसफर किया है. इसी की जांच के लिए आये हुए हैं.
संयुक्त कृषि निदेशक श्री प्रसाद ने कहा कि इन्हीं मुद्दे पर जांच की जा रही है. कहा कि प्रधान लिपिक लक्ष्मी नारायण प्रसाद साह का वर्तमान में देवघर स्थानांतरण हो चुका है और एक माह पूर्व वे विरमित भी हो चुके हैं. कहा : बैंक खाता का डिटेल्स मंगवाया जा रहा है, दुमका के फलैट का भी जायजा लिया जायेगा, उनका सर्विस बुक का भी जांच किया जा रहा है. जांच की रिपोर्ट सरकार को भेजी जायेगी. जांच के समय प्रधान लिपिक लक्ष्मी नारायण प्रसाद साह को उपस्थित रखा गया था. प्रधान लिपिक श्री साह से पूछने पर कहा कि वे 1997 से जामताड़ा में पदस्थापित हैं. उनका वर्तमान में स्थानांतरण देवघर हो गया है. वे देवघर में योगदान भी कर लिये हैं. उनके अपने ही उनसे दुश्मनी निकालने के लिए फर्जी शिकायत की है, जो बिल्कुल निराधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




