पीएचइडी के जिला समन्वयक होंगे बरखास्त

जामताड़ा : पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता साधु शरण ने बुधवार को देवघर सर्किल के अधीक्षण अभियंता आरएन शर्माके निर्देश पर जिला कॉडिनेटर संजय मिश्रा पर कार्रवाई की अनुशंसा का पत्र डीसी के पास भेजा है. पत्र में उल्लेख किया है कि शौचालय निर्माण की जा रही गुणवत्ता की जांच के लिए मंगलवार को […]
जामताड़ा : पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता साधु शरण ने बुधवार को देवघर सर्किल के अधीक्षण अभियंता आरएन शर्माके निर्देश पर जिला कॉडिनेटर संजय मिश्रा पर कार्रवाई की अनुशंसा का पत्र डीसी के पास भेजा है. पत्र में उल्लेख किया है कि शौचालय निर्माण की जा रही गुणवत्ता की जांच के लिए मंगलवार को देवघर सर्किल के अधीक्षण अभियंता आरएन शर्मा जामताड़ा आये थे.
नारायणपुर प्रखंड के बोरवा पंचायत के पलटा गांव में निरीक्षण के दौरान जलसहिया एवं बोरवा पंचायत के मुखिया ने जिला कॉडिनेटर संजय मिश्रा पर शौचालय निर्माण की स्वीकृति के लिए अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता साधु शरण को जिला कॉडिनेटर को बरखाश्त करने का निर्देश दिया था. उक्त आदेश के आलोक में कार्यपालक अभियंता ने उपायुक्त के पास कार्रवाई की अनुशंसा की फाइल बढ़ायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




