सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध

Published at :22 Nov 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध

झारखंड मुक्ति मोरचा ने फूंका सीएम का पुतला जामताड़ा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ करने के विरोध में सोमवार देर शाम को झारखंड मुक्ति मोरचा जिला इकाई द्वारा इंदिरा चौक पर सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही कहा : सरकार […]

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोरचा ने फूंका सीएम का पुतला

जामताड़ा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ करने के विरोध में सोमवार देर शाम को झारखंड मुक्ति मोरचा जिला इकाई द्वारा इंदिरा चौक पर सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही कहा : सरकार दबंगई नीति अपना रही है जो कभी भी चलने नहीं दिया जायेगा. सांसद से लेकर सड़क तक सरकार का विरोध किया जायेगा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार के खिलाफ झामुमो द्वारा तीन दिवसीय आंदोलन प्रारंभ किया गया है. पहला दिन सोमवार को सीएम का पुतला दहन किया गया एवं दूसरा दिन मंगलवार को मिहिजाम नगर क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला जायेगा तथा बुधवार तीसरे दिन जिले के सभी प्रखंड में धरना प्रदर्शन किया जायेगा.
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि अगर उक्त एक्ट में छेड़छाड़ किया गया तो राज्य के आदिवासी भूमिहीन हो जायेगा. किसी भी हालत में राज्य में बिल को पास नहीं करने दिया जायेगा. इसके लिए चाहे हमलोग को गोली क्यों न खाने पड़े. इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष असीत मंडल ने कहा कि भाजपा व्यक्ति विशेष पर काम कर रही है. जब सांसद में इसका विरोध किया जा रहा है तो सीएम तानाशाह रवैया अपना कर बिल को पास करने की कोशिश कर रही जो कभी भी नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि उक्त एक्ट में छेड़छाड़ होने से राज्य में बड़े-बड़े माफिया का राज कायम हो जायेगा और यहां के जनता बेघर हो जायेगा. सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. मौके पर प्रो कैलाश साव, देवीसन हांसदा, असित मंडल, रविन्द्रनाथ दूबे, इम्तियाज अंसारी, रीता महतो, महफुज आलम, कमल टुडू, दिनेश मुर्मू, नरेंद्र मुर्मू, परिमल मरांडी, साकेश सिंह, आनंद टुडू, बंटू रमन, लालू अंसारी, रंजीत राउत, राजेश कुमार, राजेन्द्र राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
रघुवर सरकार का पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola