पुलिस का सिरदर्द बना आरोपित मुस्ताक शेख कुंडहित से गिरफ्तार

जामताड़ा : जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह सहित अन्य जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका साकिर उर्फ फौजदारी गिरोह के सक्रिय मुस्ताक शेख को जामताड़ा पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा एवं दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ देवघर, जामताड़ा एवं धनबाद जिला में लूट कांड के दर्जनों मामला दर्ज है. […]
जामताड़ा : जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह सहित अन्य जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका साकिर उर्फ फौजदारी गिरोह के सक्रिय मुस्ताक शेख को जामताड़ा पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा एवं दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ देवघर, जामताड़ा एवं धनबाद जिला में लूट कांड के दर्जनों मामला दर्ज है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने पत्रकारों से बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के
चपाती मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी मुस्ताक शेख को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्ताक किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए करमाटांड़ जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठन किया गया, जिसमें जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बाल्मीकि सिंह, नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद एवं अन्य पुलिस बल ने चपाती मोड़ पर वाहन जांच में लगा दिया गया. इस दौरान जैसे ही मुस्ताक शेख को जांच करने के लिए रोक गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




