सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के प्रस्ताव को विपक्ष ने किया खारिज

Published at :21 Nov 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के प्रस्ताव को विपक्ष ने किया खारिज

नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा 22 को झामुको निकालेगा मशाल जुलूस 23 को सभी प्रखंडों में होगा धरना प्रदर्शन नाला : नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार के एसपीटी-सीएनटी एक्ट में बदलाव के प्रस्ताव को विपक्ष के दलों के नेताओं ने खारिज कर दिया है. फिर भी […]

विज्ञापन

नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा

22 को झामुको निकालेगा मशाल जुलूस
23 को सभी प्रखंडों में होगा धरना प्रदर्शन
नाला : नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार के एसपीटी-सीएनटी एक्ट में बदलाव के प्रस्ताव को विपक्ष के दलों के नेताओं ने खारिज कर दिया है. फिर भी सरकार अपनी हठधर्मिता से पीछे नहीं हटती है तो राज्य में अशांति फैलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार आदिवासी मूलवासी की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है. आये दिन भी इसी तरह की मानसिकता है. ऐसी परिस्थिति में झारखंड में आंदोलन होना तय है. इस आंदोलन को रोकने की ताकत भी रघुवर सरकार में नहीं होगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जनता त्रस्त है.
सरकार में ताकत होती तो निश्चित रूप से विदेश से कालाधन वापस लाते एवं दो चार कालाधन वाले को कानून का फंदा डालते. उन्होंने कहा कि इन्हीं जनविरोधी, किसान विरोधी, हिटलरशाही नीति के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोरचा 22 नवंबर को मशाल जुलूस निकालेगा. 23 नवंबर को हर प्रखंड मुख्यालय में धरना देगा. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य मो सलीम जहांगीर, जनार्दन भंडारी, भवसिंधु लायक, नारायण मंडल, कालीपद दास उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola