2019 तक झारखंड होगा विकसित राज्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. राज्य स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ पर सूबे के कृषि मंत्री ने कहा संताल परगना के सभी जिले काे मिल रही 18 घंटे बिजली 50 लाख की बंटी परिसंपत्ति जिला में तीन दिन तक मनाया जायेगा स्थापना दिवस समारोह समारोह में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जामताड़ा : झारखंड स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. राज्य स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ पर सूबे के कृषि मंत्री ने कहा
संताल परगना के सभी जिले काे मिल रही 18 घंटे बिजली
50 लाख की बंटी परिसंपत्ति
जिला में तीन दिन तक मनाया जायेगा स्थापना दिवस समारोह
समारोह में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जामताड़ा : झारखंड स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार को नगर भवन में सूबे के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपाध्यक्ष सायरा बानो ने किया. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह तीन दिन का मनायेगा. रांची मोहराबादी मैदान में 15 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य की जनता को सौगात देंगे. उन्होंने कहा राज्य बने 16 साल हो गये. 14 साल तक गंठबंधन की सरकार रही.
सरकार के मुखिया ने अधिक समय कुर्सी बचाने में में लगाया. इस कारण राज्य का विकास नहीं हो पाया. रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य के विकास में गति मिल गया है. चहुंमुखी विकास हो रहा है. जनता की भावनाओं में बदलाव आ गया है. 2019 तक झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में आ जायेगा. मंत्री ने कहा कि संताल परगना में हर जिले को 18 घंटे बिजली मिल रही है.
पूरे राज्य में 250 पावर स्टेशन बना गया. रघुवर सरकार ने 14 हजार शिक्षकों की बहाली की है. सभी प्रकार के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है. स्थानीय नीति लागू कर स्थानीय लोगों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दी जा रही है. प्रधानमंत्री कृषि योजना के माध्यम से किसानों के खेत में पानी पहुंच जायेगा. राज्य सरकार ने भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिया. कई सड़क को एनएच में जोड़ने का प्रक्रिया चल रही है. डुमरी से रामपुर तक सड़क को एनएच में जोड़ा जायेगा. 23 लाख बीपीएल परिवारों का प्रधान मंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया जायेगा. 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद कर मोदी सरकार ने कालाधन पर लगाम लगा दिया है.
झारखंड स्थापना समारोह उत्साह का पर्व : झारखंड स्थापना दिवस समारोह में डीसी रमेश कुमार दुबे ने कहा कि राज्य की 16वीं वर्षगांठ है. भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन पर राज्य का गठन हुआ. अभी भी राज्य में बहुत कुछ करना है. राज्य का यह उत्साह का पर्व है. जिला स्तर पर भी तीन दिवसीय समारोह मनाया जा रिा है. इस अवसर पर डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद,
आइटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, एसपी मनोज कुमार सिंह, हेमा प्रसाद, विजय वर्मा, एसी विधान चंद्र चौधरी, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, एसडीओ नवीन कुमार, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, डीएसपी हेडक्वाटर जयदीप लकड़ा, बीडीओ अमित कुमार, प्रभाकर मिर्धा, जाहिर आलम, पंकज कुमार रवि, संजय प्रसाद, सीओ प्रीतिलता किस्कू, राकेश भूषण, सीडीपीओ चित्रा यादव, बीस सूत्री उपाध्क्ष संतन मिश्रा, संजय अग्रवाल सुकुमुनी हेंब्रम, बबीता झा आदि मौजूद थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ करते कृषि मंत्री रणधीर सिंह, नप अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल च अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




