सीपीआइ की बैठक में बड़कागांव गोलीकांड की निंदा

Published at :23 Oct 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
सीपीआइ की बैठक में बड़कागांव गोलीकांड की निंदा

कुंडहित : सीपीआइ की बैठक शनिवार को जोड़बहिंगा आंगनबाड़ी भवन में गोपीनाथ मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के शाखा सचिव, सह सचिव एवं अंचल परिषद सदस्य ने काफी संख्या में भाग लिया. जिसमें उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य को रखा. जिला कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड गया प्रसाद पाल ने केंद्र सरकार एवं […]

विज्ञापन

कुंडहित : सीपीआइ की बैठक शनिवार को जोड़बहिंगा आंगनबाड़ी भवन में गोपीनाथ मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के शाखा सचिव, सह सचिव एवं अंचल परिषद सदस्य ने काफी संख्या में भाग लिया. जिसमें उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य को रखा. जिला कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड गया प्रसाद पाल ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार में भाजपा सरकार का विफलता एवं मनमानी कार्य पर चर्चा करते हुए बड़कागांव गोली कांड का आलोचना की.

वहीं कश्मीर में शहीद हुए नौजवानों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. ट्रेड यूनियन नेता सह कार्यकारिणी सदस्य डॉ अशोक मंडल ने बड़कागांव में जमीन रक्षा को लेकर आंदोलनकारियों पर रघुवर सरकार के पुलिस के गोली से पांच आदमी की मौत सहित कई लोगों को घायल कर देने के प्रतिवाद को लेकर 24 अक्तूबर को झारखंड बंद सफल करने का लोगों से अपील की. जिला सचिव सह राज्य कारिणी सदस्य कन्हाई माल पहाड़िया ने कहा : राज्य के रघुवर सरकार जनता के हर वादा हर मोरचे पर विफल रहा है.

राज्य में शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी एवं पारा शिक्षक का भी महीना भर से हड़ताल चल रहा है. हड़ताल को सरकार गंभीरता से लेते हुए अविलंब हस्तक्षेप करें एवं इन लोगों की मांगों को स्वीकार करें. पारा शिक्षकों का मांग जायज है. कारण 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन सिफारिश में महंगाई की दर छह हजार से अठारह हजार रुपये प्रतिमाह पारा शिक्षकों का मानदेय होना चाहिए. लेकिन श्रम सम्मेलन का फैसला को अनदेखी कर रघुवर सरकार पारा शिक्षकों पर तानाशाही या बरखास्त करने तथा तरह-तरह का धमकी दे रहा है.
आंदोलन करने का अपने हक या लोकतंत्र का अधिकार हनन कर रहे हैं जो न्योचित नहीं है. मौके पर गौर रवानी, रत्नाकर माजी, निरोध घोष, राधे श्याम बादकर, सुकु मार घोष, राजेंद्र सिंह, परितोष घोष, मनोरंजन मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, हीरेन बाउरी, चंडी बाउरी, अजीत घोष, कृष्ण देव मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कहा : पूंजीपतियों की सरकार है भाजपा की रघुवर सरकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola