झाविमो की बैठक महाधरना की बनी रणनीति

विद्यासागर : करमाटांड़ में झाविमो की बैठक मुख्तार अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो सुनील हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने भाग लिया. बैठक में झारखंड बंद एवं 25 तथा 26 अक्तूबर को दुमका में महाधरना की तैयारी को लेकर रणनीति बनायी. जिलाध्यक्ष श्री हांसदा ने कहा कि बड़कागांव […]
विद्यासागर : करमाटांड़ में झाविमो की बैठक मुख्तार अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो सुनील हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने भाग लिया. बैठक में झारखंड बंद एवं 25 तथा 26 अक्तूबर को दुमका में महाधरना की तैयारी को लेकर रणनीति बनायी. जिलाध्यक्ष श्री हांसदा ने कहा कि बड़कागांव एवं गोला गोली कांड को लकर संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है.
साथ ही दुमका में पार्टी का महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. राज्य में एसपीटी एक्ट में छेड़- छाड़ का विरोध किया गया. मौके पर कमल यादव, कार्तिक रजक, सुशील टुडू, पिंटू कुमार, धंनजय राय, रकीब अंसारी, कुनाल कुमार, मेरल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




