निरीक्षण में मिक्स स्टॉक देख अधिकारी नाराज

Published at :14 Sep 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण में मिक्स स्टॉक देख अधिकारी नाराज

खबर का असर. नौ करोड़ के नुकसान की खबर पर पहुंचे इसीएल के आलाधिकारी जामताड़ा/चितरा : प्रभात खबर में इसीएल एसपी माइंस चितरा को 11 दिनों में हुए नौ करोड़ से अधिक के नुकसान के बारे में छपी खबर पर इसीएल के आलाधिकारी सकते में आ गये. खबर को गंभीरता से लेते हुए इसीएल मुख्यालय […]

विज्ञापन

खबर का असर. नौ करोड़ के नुकसान की खबर पर पहुंचे इसीएल के आलाधिकारी

जामताड़ा/चितरा : प्रभात खबर में इसीएल एसपी माइंस चितरा को 11 दिनों में हुए नौ करोड़ से अधिक के नुकसान के बारे में छपी खबर पर इसीएल के आलाधिकारी सकते में आ गये. खबर को गंभीरता से लेते हुए इसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (संयोजक) अजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्लानिंग पी के सिंह व विक्रय पदाधिकारी एके मिश्रा ने मंगलवार को चितरा कोलियरी का निरीक्षण किया.
अधिकारियों ने पहले जामताड़ा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया. उसके बाद कोलियरी के कोयला स्टॉक व खदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उच्चस्तरीय टीम ने जामताड़ा रेलवे साइडिंग और कोयलियी में मिक्स स्टॉक देख नाराज हुए. महाप्रबंधक संयोजक ने इस दौरान चितरा में पदस्थापित एजेंट व अन्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये. मिली जानकारी के अनुसार टीम अब मुख्यालय जाकर इसीएल को आलाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करायेगी. बताया जा रहा है कि टीम मिक्स स्टॉक से संबंधित रिपोर्ट भी मुख्यालय को सौंपेगी.
ज्ञात हो कि एक सितंबर से ही एसपी माइंस चितरा कोलियरी में इसीएल मुख्यालय के निर्देश पर कोयला का डिस्पैच बंद है. इस कारण यह बताया जा रहा है कि जितना कोयला स्टॉक है, उसमें पत्थर व मिट्टी का मिश्रण है. स्टॉक में मिलावट को देखने के बाद कोई भी एजेंसी कोयला का उठाव नहीं कर रही है.
इस कारण फायदे में चलने वाली एसपी माइंस इन दिनों घाटे में चल रही है. उधर, वर्तमान महाप्रबंधक अनुराग कुमार को अभी चितरा आये एक महीना भी नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने चार्ज लेते ही मिश्रित कोयला के संबंध में चितरा माइंस में हो रही गड़बड़ी पर इसीएल मुख्यालय की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. यही नहीं कोल डंप में और जामताड़ा रेलवे साइडिंग पर खराब गुणवत्ता वाले कोयला को देखकर उठाव या खरीदारी नहीं हो रही है. इस रिपोर्ट के बाद इसीएल मुख्यालय ने तत्काल कोयला डिस्पैच पर रोक लगा दिया है. वर्तमान महाप्रबंधक ने हालाकि कहा है कि मिक्स कोयले को अलग किया जा रहा है. जल्द ही डिस्पैच शुरू हो जायेगा.
उच्चस्तरीय जांच टीम ने एक-एक पहलुओं को खंगाला
महाप्रबंधक ने कहा : बंद होने की स्थिति नहीं, अभी और जांच होगी
महाप्रबंधक संयोजक एके सिंह ने कहा कि चितरा कोलियरी की ऐसी स्थिति अभी नहीं है कि कोलियरी बंद हो जाये. उन्होंने कहा कि चितरा कोलियरी पहले की तरह सुचारू रूप से चलेगी. उन्होंने कहा कि कोल डंप सहित स्टॉक की अभी और जांच होगी. कई मामले संदिग्ध हैं. जब कोयला की गुणवत्ता सही होगी तभी कोलियरी पदाधिकारियोें को जल्द कोयला ट्रांसपोर्टिंग चालू करने का निर्देश दिया जायेगा. कोलियरी के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसके लिए निर्देश दिया गया है. जल्द नौकरी की समस्याओं को दूर कर कोलियरी का विस्तार किया जायेगा.
अधिकारियों ने कहा : अभी और होगी जांच, कई मामले हैं संदिग्ध
अच्छी गुणवत्ता का कोयला होने पर ही डिस्पैच का काम शुरू होगा
टीम इसीएल मुख्यालय को करेगी रिपोर्ट
अधिकारियों ने जामताड़ा रेलवे साइडिंग व चितरा कोलियरी के कोल डंप का किया निरीक्षण
11 दिनों में हो चुका है नौ करोड़ से अधिक का नुकसान
एसपी माइंस में उत्पादन भी घटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola