मनमाने ढंग से जिलाध्यक्ष चयन का लगाया आरोप

Published at :13 Sep 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
मनमाने ढंग से जिलाध्यक्ष चयन का लगाया आरोप

जामताड़ा : आजसू महिला मोरचा सम्मेलन में महिला मोरचा के जिला अध्यक्ष चयन मनमानी ढंग से करने का आरोप पूर्व महिला मोरचा जिला अध्यक्ष पूर्णिमा धर ने लगाया है. उनके नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने चुनाव का बहिष्कार किया. पूणिर्मा धर ने कहा कि प्रमंडलीय प्रभारी जोबारानी पाल पार्टी की नीति सिद्धांत के खिलाफ मनमानी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : आजसू महिला मोरचा सम्मेलन में महिला मोरचा के जिला अध्यक्ष चयन मनमानी ढंग से करने का आरोप पूर्व महिला मोरचा जिला अध्यक्ष पूर्णिमा धर ने लगाया है. उनके नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने चुनाव का बहिष्कार किया. पूणिर्मा धर ने कहा कि प्रमंडलीय प्रभारी जोबारानी पाल पार्टी की नीति सिद्धांत के खिलाफ मनमानी तरीके से महिला जिला अध्यक्ष सिंकी राव को चयन किया है, जो कभी पार्टी के सदस्य तक नहीं रही है.

ऐसी महिला को महिला जिला अध्यक्ष बनाने का कहां तक औचित्य है. महिला जिला अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के किसी भी सदस्य से परामर्श नहीं लिया गया. जोबारानी के इस निर्णय के खिलाफ पार्टी सुप्रीमो को सभी बातों से अवगत कराया जायेगा. विरोध करने में प्रखंड बीस सदस्य पितांबर सिंह, रंजीत लायक, जिला प्रभारी हाकिम मुर्मू, विकास मंडल, परिमल भंडारी, रफीक अंसारी, मालती मांझी, रिमा सरकार, सुदरी टुडू, सरोजनी हांसदा सहित सैकड़ो महिलायें शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola