प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी गयी समस्या, ग्रामीणों ने कहा :

Published at :11 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी गयी समस्या, ग्रामीणों ने कहा :

नाला : सालुका पंचायत के बाराघरिया गांव में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीपद राय ने किया. ग्रामीणों ने प्रभात खबर के बैनर तले अपनी-अपनी समस्यायें सुनायी. आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से महरूम है. गांव की मुख्य सड़क जर्जर […]

विज्ञापन

नाला : सालुका पंचायत के बाराघरिया गांव में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीपद राय ने किया. ग्रामीणों ने प्रभात खबर के बैनर तले अपनी-अपनी समस्यायें सुनायी. आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से महरूम है. गांव की मुख्य सड़क जर्जर है तथा जानलेवा बनी हुई है. इस बारिश ने कई गरीबों का आशियाना उजाड़ दिया. यहां कई चापानल भी खराब है. 50 घरों की आबादी वाले इस गांव में कुछ ही लोगों का आवास बना है. लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित है.

क्या कहती है मुखिया
योजना बनाओ अभियान में ग्राम की सभी समस्याओं को सम्मिलित किया गया है. 14वें वित्त आयोग के तहत गांव का सर्वांगीण विकास किया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर व गरीबों की सूची बनायी गयी है. प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किये जायेंगे.
रितुरानी मरांडी, मुखिया.
क्या कहते हैं ग्रामीण
हमें अभी तक सरकार से कोई लाभ नहीं मिला है. सोचा पंचायती राज में आमूल परिवर्तन होगा, पर अभी तक कागजों की फाइलों पर विकास संलिप्त है.
मोहन राय
गांव का मुख्य सड़क जानलेवा बन गयी है. इसकी मरम्मति होनी चाहिए.
बनमाली राय
सिंचाई कूप नहीं रहने के कारण रबी फसल की खेती नहीं हो पाती है.
सोमलाल राय
निजी सिंचाई कूप जो की जर्जर हो गयी है. गरीबी के कारण उसकी मरम्मति नहीं हो पा रही है. सरकारी सहयोग मिलती तो जीर्ण कुएं को काम के लायक बनाया जा सकता है.
मदन राय.
गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का सरकारी भवन होना चाहिए. निजी घरों में काफी कठिनाई होती है.
रीना राय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola