मिहिजाम में कार व ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Published at :14 Jul 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम में कार व ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, चालक की मौत

मिहिजाम : मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर ढेकीपाड़ा गांव के निकट बुधवार की सुबह करीब 7 बजे ट्रक एवं ऑल्टो कार की आमने- सामने भिडंत हो जाने से ऑल्टो सवार चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को मुख्य मार्ग पर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद घायल कार चालक […]

विज्ञापन

मिहिजाम : मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर ढेकीपाड़ा गांव के निकट बुधवार की सुबह करीब 7 बजे ट्रक एवं ऑल्टो कार की आमने- सामने भिडंत हो जाने से ऑल्टो सवार चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को मुख्य मार्ग पर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद घायल कार चालक को स्थानीय लोग अस्पताल ले गये,

लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य मार्ग को लगभग साढ़े तीन घंटे जाम कर दिया. स्थानीय लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर जाम स्थल पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी पहुंचे तथा ग्रामीणों के समझाने बुझाने का प्रयास किया. बीडीओ अमित कुमार के द्वारा सरकारी नियमानुसार 20 हजार रुपए का चेक मृतक के पिता को दिए जाने के बाद जाम को हटाया जा सका. मुख्य मार्ग जाम हो जाने से दर्जनों छोटी एवं बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी.

घटना को लेकर बताया गया है कि ढेकीपाड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक मंसूर हुसैन रोजाना की भांति मारुति ऑल्टो कार संख्या डब्ल्यूबी38एल/7006 में सवार होकर अपने घर से काम के लिए सुबह साढ़े सात बजे मिहिजाम के लिए रवाना हुआ. तभी ढेकीपाड़ा मोड़ के निकट मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर मिहिजाम की ओर आ रही ट्रक संख्या डब्ल्यूबी25/1995 ने सामने से ऑल्टो कार में टक्कर मार दी. वाहनों की भिड़ंत में ऑल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola