धनबाद में जामताड़ा का एक साइबर अपराधी धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बन खाते से लाखों की निकासी का मामला सात मोबाइल, नौ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, जाली पहचान पत्र जब्त धनबाद/जामताड़ा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के यादवपुर से पुलिस ने दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है. इनके नाम हैं अरविंद कुमार दास(पिता दुलाल दास, आसनबनी यादवपुर, बरवाअड्डा), अजय दास (पिता अर्जुन दास, […]
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बन खाते से लाखों की निकासी का मामला
सात मोबाइल, नौ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, जाली पहचान पत्र जब्त
धनबाद/जामताड़ा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के यादवपुर से पुलिस ने दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है. इनके नाम हैं अरविंद कुमार दास(पिता दुलाल दास, आसनबनी यादवपुर, बरवाअड्डा), अजय दास (पिता अर्जुन दास, लोकनिया, नारायणपुर जामताड़ा).
अपराधियों के पास से सात मोबाइल, नौ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, दूसरे का दो आधार कार्ड व लाखों के बैंक ट्रांजेक्शन संबंधी कागजात पुलिस को हाथ लगे हैं. सिटी एसीप अंशुमान कुमार ने पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. मौके पर डीएसपी मुकेश कुमार महतो महतो व रांची साइबर थाना प्रभारी डीएसपी सुमित कुमार मौजूद थे.
सिटी एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के बारे में रांची साइबर थाना को सूचना मिली थी. साइबर थानेदार ने धनबाद पुलिस से संपर्क किया. धनबाद पुलिस ने ठिकानों का पता लगायी.
साइबर थानेदार के साथ गोविंदपुर इंस्पेक्टर केश्वर साहू व बरवाअड्डा थानेदार शंकर कुमार आसनबनी गांव में छापेमारी कर अरविंद व अमित को दबोचा. दोनों ने पुलिस को जो बैंक खाते बताये हैं उसकी छानबीन में लाखों के ट्रांजेक्शन का पता चला है. पिछले वर्ष से ये लोग इस काम में जुड़े हुए थे. दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. सिटी एसपी ने बताया कि बैंक अधिकारी बन एटीएम का पिन कोड पूछ कर खाते से रकम निकाली ली जाती है. रकम तत्काल दूसरे बैंक खाते में भेज दिया जाता है. बैंक खाते से फिर राशि निकाल ली जाती है.
बैंक खाता जिसमें राशि ट्रांसफर उसे 10 प्रतिशत दी जाती है. शेष राशि जालसाज रख लेते हैं. जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह में साइबर अपराध से गिरोह फैले हुए हैं. पुलिस हाल के दिनों में साइबर गिरोह से जुड़े दर्जन भर लोगों को दबोच कई नेटवर्क ध्वस्त की है. अरविंद व अजय के खाता संचालन पर रोक लगा दी गयी है.
चोर-चोर मौसेरा भाई
पुलिस गिरफ्त में आये अरविंद व अजय दोनों मौसेरा भाई है. अरविंद को अजय जामताड़ा बुलाकर साइबर क्राइम का ट्रेनिंग दिया था. ट्रेंनिंग लेने के बाद अजय बरवाअड्डा में आकर ही भाई के साथ मिल कर ठगी का कारोबार चला रहा था. अजय ने जामताड़ा के गैंग से जुड़े लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है.
रांची साइबर थाना के गुप्त सूचना पर धनबाद पुलिस ने की छापेमारी
गिरफ्तार में से एक अजय दास जामताड़ा के नारायणपुर का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




