मोबाइल टॉवर से रहेगी नक्सलियों पर नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

अच्छी खबर . बीएसएनएल कर रही नयी व्यवस्था उगवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगाये जायेंगे टॉवर जामताड़ा जिला में 11 जगहों पर लगाये जायेंगे टॉवर जामताड़ा : जामताड़ा जिला और आसपास के क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियों पर प्रशासन पैनी नजर रखेगा. मोबाइल टॉवर के माध्यम से उग्रवादियों की हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. राज्य सरकार […]
विज्ञापन
अच्छी खबर . बीएसएनएल कर रही नयी व्यवस्था
उगवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगाये जायेंगे टॉवर
जामताड़ा जिला में 11 जगहों पर लगाये जायेंगे टॉवर
जामताड़ा : जामताड़ा जिला और आसपास के क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियों पर प्रशासन पैनी नजर रखेगा. मोबाइल टॉवर के माध्यम से उग्रवादियों की हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. कुल 11 जगहों को मोबाइल टॉवर लगाने के लिए जगह चिन्हित की गयी है.
सरकार के निर्देश पर बीएसएनएल ने प्रशासन से मांगा मंतव्य
राज्य सरकार के निर्देश पत्र के अनुसार महाप्रबंधक बीएसएनएल झारखंड रांची ने राज्य के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 901 अतिरिक्त मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन से संबंधित चिह्नित स्थानों की सूची उपलब्ध कराते हुए मंतव्य मांगा है. ये मोबाइल टॉवर उग्रवाद नियंत्रण में कितनी सहूलियत होगी इस पर मंतव्य मांगा गया है. जिला प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश और बीएसएनएल झारखंड द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के आधार पर जिले में कुल 11 जगहों को मोबाइल टॉवर के लिए चिह्नित किया गया है.
प्रभात एक्सक्लूसिव
कहां लगेंगे मोबाइल टॉवर
जामताड़ा प्रखंड में – बरजोड़ा, चेंगाईडीह, चंद्रढीपा, मेझिया, पियालशोला, श्यामपुर
करमाटांड़ प्रखंड – मट्टांड़, तेलकियारी
नारायणपुर प्रखंड – लोकनिया तथा सिकरपोसनी
स्थल का चयन कर प्रशासन ने भेजी सूची
जिला अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थल चिह्नित कर पुलिस प्रशासन को भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के मंतव्य के बाद सूची राज्य सरकार को भेज दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




