लिटिल स्टार एकेडमी विद्यालय का एक बच्चा गायब

विद्यासागर : प्रखंड अवस्थित लिटिल स्टार एकेडमी विद्यालय सह हॉस्टल से 24 मई की रात से सुबोध कुमार साहनी उम्र 09 वर्ष द्वितीय कक्षा का विद्यार्थी गायब है. सुबोध कुमार 24 मई की शाम होस्टल के बच्चों के साथ स्कूल के निकट मैदान में खेलने गया था. सभी बच्चे खेल कर वापस हॉस्टल आ गये. […]
विद्यासागर : प्रखंड अवस्थित लिटिल स्टार एकेडमी विद्यालय सह हॉस्टल से 24 मई की रात से सुबोध कुमार साहनी उम्र 09 वर्ष द्वितीय कक्षा का विद्यार्थी गायब है. सुबोध कुमार 24 मई की शाम होस्टल के बच्चों के साथ स्कूल के निकट मैदान में खेलने गया था. सभी बच्चे खेल कर वापस हॉस्टल आ गये.
लेकिन सुबोध कुमार नहीं आया. सुबोध कुमार के नहीं आने पर इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मिली. उन्होंने नेे भी खोजबीन की. बच्चा जब नहीं मिला तो उसकी मां को फोन से सूचना दी गयी. उसके बाद स्थानीय थाने में सुबोध कुमार की गुम होने सूचना दर्ज करायी गयी है.
सुबोध कुमार साहनी पिता रामानंद साहनी स्थायी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है जो स्थायी रूप से उनके परिजन मिहिजाम झारखंड में रहते हैं. बच्चे को विद्यालय में अभिभावक के रूप में भूनेश्वर मंडल करौं ग्राम जिला देवघर निवासी ने इस विद्यालय में नामांकन कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




