हाइटेंशन तार से झूल कर युवक ने दी जान

Published at :25 May 2016 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
हाइटेंशन तार से झूल कर युवक ने दी जान

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के महुलबना इलाके में एक आदिवासी युवक ने हाईटेंशन बिजली के पोल में रस्सी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी. मृतक की उम्र 24 वर्ष बतायी जा रही है. अहले सुबह लोगों की नजर विद्युत पोल से लटक रहे उसके शव पर पड़ी. घटना की सूचना पाकर मौके […]

विज्ञापन

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के महुलबना इलाके में एक आदिवासी युवक ने हाईटेंशन बिजली के पोल में रस्सी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी. मृतक की उम्र 24 वर्ष बतायी जा रही है. अहले सुबह लोगों की नजर विद्युत पोल से लटक रहे उसके शव पर पड़ी. घटना की सूचना पाकर मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भिजवा दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक शंकर मुर्मू ,

पिता श्री मुर्मू बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गांव जबरदाहा के आसनगोड़ा का निवासी है. मृतक की शादी तीन साल पूर्व मिहिजाम रेलपार के बजरापाड़ा गूगल हेंब्रम की बेटी बबीता हेंब्रम के साथ हुई थी. मृतक शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को अपने घर रखना चाहता था. परंतु कोई न कोई बहाना बनाकर उसकी पत्नी ससुराल नहीं जाने के लिए टाल देती थी. जिससे युवक हमेशा मानसिक तनाव में रहता था. इसके बाद मृतक शंकर मुर्मू निराश होकर रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र चला गया. जहां पर वह किसी प्राइवेट काम करने लगा.

तीन दिन पूर्व ही मृतक महाराष्ट्र से वापस अपने ससुराल मिहिजाम लौटा था और पत्नी को अपने साथ अपने पिता के घर जबरदाहा ले जाना चाहता था. लेकिन इस बार भी उसकी पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. जिससे वह तनाव में था. घटना की जानकारी पाकर जबरदाहा से उसके परिजन मिहिजाम थाने पहुंचे. थाने में युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola