प्रशासन द्वारा सम्मान नहीं मिलने से रूठे जनप्रतिनिधि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रशासन के द्वारा बैठक की नहीं दी जाती है जानकारी जिप सदस्य को मानदेय बढ़ोतरी को लेकर उठायेंगे आवाज फंड के अभाव में नहीं हो पा रहा है गांव का विकास जामताड़ा : रविवार को जिप अध्यक्ष कार्यालय में जिला परिषद के सदस्य, प्रमुख व उपप्रमुख की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन के द्वारा बैठक की नहीं दी जाती है जानकारी जिप सदस्य को
मानदेय बढ़ोतरी को लेकर उठायेंगे आवाज
फंड के अभाव में नहीं हो पा रहा है गांव का विकास
जामताड़ा : रविवार को जिप अध्यक्ष कार्यालय में जिला परिषद के सदस्य, प्रमुख व उपप्रमुख की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने की. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी- अपनी समस्या जिप अध्यक्ष के समक्ष रखी. बताया की जिला प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की कोई बैठक कि जाती है तो इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जाती है. अगर खबर भी दी जाती है तो वहां सम्मान नहीं दिया जाता.
बताया की जिप सदस्य की मानदेय में भी बढ़ोतरी किया जाना चाहिये. साथ ही त्रिस्तरीय चुनाव के संपन्न हुये कई महीना हो गया, लेकिन अब तक फंड रिलीज नहीं हो पाया है. जिस कारण गांव का विकास नहीं हो पा रहा है. ऐसी स्थित में गांव के लोगों का कोपभाजन हम लोगों को झेलना पड़ता है. सदस्यों की बात सुन जिप अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी समस्या के समाधान के लिये उपायुक्त और उपविकास आयुक्त से संपर्क किया जायेगा. उन्हें इस समस्या से अवगत कराया जायेगा. अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हमलोग पुन: बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे. कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि का जो अधिकार है, वे हर हाल में मिलना चाहिये. ये उनका अधिकार है. साथ ही विकास फंड भी जल्द ही रिलीज कराने की बात कही. इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष शायरा बानो, जिप सदस्य अमिता टुडू, सुभद्रा बाउरी, जिमोली बास्की, प्रभात कुमार, उपप्रमुख असीत मंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




