शहर से दूर बस स्टैंड सुरक्षित नहीं

Published at :30 Apr 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
शहर से दूर बस स्टैंड सुरक्षित नहीं

जामताड़ा : प्रशासन के द्वारा जामताड़ा बस स्टैंड को शहर से 08 किलोमीटर दूर ले जाने को लेकर जामताड़ा बस स्टैंड में संताल परगना मोटर मजदूर संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने किया. बैठक में शहर के छात्र संघ, बुद्धिजीवी व गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. 20 सूत्री […]

विज्ञापन
जामताड़ा : प्रशासन के द्वारा जामताड़ा बस स्टैंड को शहर से 08 किलोमीटर दूर ले जाने को लेकर जामताड़ा बस स्टैंड में संताल परगना मोटर मजदूर संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने किया.
बैठक में शहर के छात्र संघ, बुद्धिजीवी व गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि उपायुक्त से एक शिष्टमंडल मिल कर वार्ता की जायेगी. बस स्टैंड के दूर जाने से समाज के सभी वर्ग के लोग प्रभावित होंगे. चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन के द्वारा बस स्टैंड को शहर से दूर ले जाया जा रहा है जो किसी भी तरह से ठीक नहीं है.
सुरक्षा की दृष्टी से भी ठीक नहीं है. छात्र संघ के नेता अनिकेत शर्मा ने कहा कि जामताड़ा में दो हजार छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रखंडों से आते हैं. यदि बस स्टैंड दूर चला गया तो छात्रों को अधिक किराया तथा समय की बरबादी होगी. संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष रमानंद सिंह ने कहा कि बस स्टैंड के दूर जाने से छात्र सहित समाज के सभी वर्ग के लोग प्रभावित होंगे. यात्री भाड़ा बढ़ने से सभी चीजों के दाम बढ़ जायेगा. इसका प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा. इस अवसर पर झाविमो के प्रो सुनील हांसदा, प्रो मुरारी भूषण सिंह, मोहन शर्मा ने भी अपना विचार रखा. इस अवसर पर संताल परगना मोटर मजदूर संघ के सभी कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola