समझौते पर सरकार का ध्यान नहीं

Published at :30 Apr 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
समझौते पर सरकार का ध्यान नहीं

जामताड़ा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को रेडक्रॉस परिसर में 18 सूत्री मांग को लेकर बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता वैजू झा ने किया. उन्होंने कहा की हमलोग लगातार अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी मांग पूरा नहीं हो पाया. जबकि सरकार ने समय- समय […]

विज्ञापन
जामताड़ा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को रेडक्रॉस परिसर में 18 सूत्री मांग को लेकर बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता वैजू झा ने किया. उन्होंने कहा की हमलोग लगातार अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी मांग पूरा नहीं हो पाया. जबकि सरकार ने समय- समय पर सरकार के द्वारा आश्वासन मिलता रहा है.
संघ द्वारा 18 सूत्री मांग 10 दिसंबर 2012 को समर्पित किया गया था. 20 मार्च 2013 को समझौता हुआ. कार्मिक प्रशासनिक एवं राज्य भाषा विभाग द्वारा 20 मार्च 2013 को आश्वासन दिया गया की अप्रैल 2013 में विचार किया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. कहा कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राज्य भाषा विभाग झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय के लिपिकों के लिये सेवा सर्त भरती पद्धोन्नति से संबंधित नियमावली पर विचार किया जा रहा है. वित्तमंत्री के अनुमोदन हेतु संचिका अक्तूबर 15 से वित्त विभाग में पड़ी है.
हमारे सभी कर्मी चाहे वे एलडीसी, युडीसी, एचसी, ओएसओ हो तत्काल प्रभाव से प्रभावित होंगे. इसके लिये संगठन संर्घष कर रही है. 15 अप्रैल 2016 तक सरकार यदि वर्णित अधिसूचना निर्गत नहीं करती है तो हमलोग हड़ताल पर चले जायेंगे. इस अवसर पर कमल किशोर, अर्जुन सिंह, अंकिता कुमारी, मिणा पूजहर, संजीद दा, सुचिता कुमारी, देव नारायण, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola