बॉलीवुड कलाकारों की धूम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा महोत्सव. वन्स मोर-वन्स मोर से गूंजा स्टेडियम जामताड़ा : जोहार जामताड़ा में मंगलवार को बॉलीवुड कलाकारों की धूम रही. देश के ख्याति प्राप्त गायकों अमन तिरखा और गजल गायिका मृणालिनी अखौरी की गजल गायकी पर श्रोता खूब झूमे. खचाखचा भरे गांधी स्टेडियम में देर रात तक गीत-संगीत का मजा लेते रहे. वहीं हास्य कलाकारों […]
विज्ञापन
जामताड़ा महोत्सव. वन्स मोर-वन्स मोर से गूंजा स्टेडियम
जामताड़ा : जोहार जामताड़ा में मंगलवार को बॉलीवुड कलाकारों की धूम रही. देश के ख्याति प्राप्त गायकों अमन तिरखा और गजल गायिका मृणालिनी अखौरी की गजल गायकी पर श्रोता खूब झूमे. खचाखचा भरे गांधी स्टेडियम में देर रात तक गीत-संगीत का मजा लेते रहे. वहीं हास्य कलाकारों की व्यंग्य भरी अदाओं पर दर्शक दिल खोल कर हंसे.
बॉलीवुड गायक अमन तिरखा ने जैसे ही गो-गो गोविंदा के गीत गाए पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. दर्शक उनके गाने पर झूमने लगे. युवा उठ कर डांस करने लगे. श्रोताओं की ओर से वन्स मोर वन्स मोर की फरमाइश होने लगी. श्रोताओं की ओर से प्रेम रतन धन पायो के गीतों की भी खूब फरमाइश हुई.
वहीं हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी की कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया. जॉनी ने कहा कि पुलिस लिंग से स्त्रीलिंग है लेकिन डंडे बरसाने में कर्म से पुलिंग है, इस पर खूब ठहाके लगे. देर रात एक बजे तक बॉलीवुड कलाकारों की गीत संगीत और हास्य-व्यंग्य पर लोग झूमते रहे.
कैरम प्रतियोिगता में रियाजुल ने मारी बाजी
जामताड़ा कोर्ट . जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता रेडक्रॉस सभागार में संपन्न हो गया. एकल प्रतिभागिता में कुल 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मंगलवार के दिन फाइनल खेल में रियाजुल अंसारी ने तातोन चक्रवर्ती को पराजित कर जीत हासिल की. रियाजुल को बुधवार को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




