मनरेगा प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Published at :14 Apr 2016 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

मजदूरों को मिले सौ दिन काम जामताड़ा : रेडक्राॅस के सभा भवन में बुधवार को बदलाव फाउंडेशन की ओर से जनप्रतिनिधि व मनरेगा प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मनरेगा लोकपाल प्रवीण ठाकुर, चंद्रदीपा की मुखिया रासोमुनी सोरेन, लाधना पंचायत सचिव मधुसूदन बाउरी ने किया. इस दौरान सभी को मनरेगा […]

विज्ञापन

मजदूरों को मिले सौ दिन काम

जामताड़ा : रेडक्राॅस के सभा भवन में बुधवार को बदलाव फाउंडेशन की ओर से जनप्रतिनिधि व मनरेगा प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मनरेगा लोकपाल प्रवीण ठाकुर, चंद्रदीपा की मुखिया रासोमुनी सोरेन, लाधना पंचायत सचिव मधुसूदन बाउरी ने किया. इस दौरान सभी को मनरेगा की बढ़ायी गयी मजदूरी के बारे में बताया गया.
कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा की मजदूरी बढ़कर 167 रुपये प्रतिदिन हो गयी है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू नहीं होने से मनरेगा से जॉब कार्ड धारी मजदूरों को जोड़ने के बारे में कही गयी. सूखे से निबटने के लिए जलसंचयन की योजना को पंचायत में क्रियान्वित करने पर जोर दिया.
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जोहर परियोजना की काउंसेलर आशा राठौर ने किया. अवसर पर परियोजना के समन्वयक अमित नाग, समीर मंडल, सुमित्रा टुडू, राम मनोहर भंडारी, जनजातीय अधिकार मंच के दुबराज, मंटू हेंब्रम आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola