अच्छी खबर . नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय

Published at :14 Apr 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छी खबर . नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय

संवरेंगे जामताड़ा के पार्क व तालाब जामताड़ा : नगर पंचायत कार्यालय में कक्ष में बुधवार को नपं बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने की. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2015-06 की कई योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. इसमें पार्क व तालाब का सौंदर्यीकरण व पीसीसी, नाली, कलभट्ट […]

विज्ञापन

संवरेंगे जामताड़ा के पार्क व तालाब

जामताड़ा : नगर पंचायत कार्यालय में कक्ष में बुधवार को नपं बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने की. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2015-06 की कई योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. इसमें पार्क व तालाब का सौंदर्यीकरण व पीसीसी, नाली, कलभट्ट का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा गरमी को देखते हुए पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए चापाकल मरम्मत करने का निर्णय लिया गया.
इसके लिए तीन दल का गठन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कई स्थानों पर नये चापाकल लगाने का निर्णय लिया. इस दौरान पुरानी जलापूर्ति को सुचारु करने के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया, जिसमें पांच वार्ड पार्षद, अभियंता व एक्सपर्ट होंगे. साथ ही नयी जलापूर्ति योजना को अविलं चालू करने का निर्णय लिया गया.
इसके लिए अधूरे पाइप लाइन के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. बैठक में 14वें वित्त आयोग से विवाह भवन, पार्क, सब्जी मार्केट, बस स्टैंड आदि का निर्माण करने का निर्णय लिया. अवसर पर उपाध्यक्ष मालती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola