अपनी मांगों पर अड़े रहे मनरेगा कर्मी

Published at :22 Mar 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी मांगों पर अड़े रहे मनरेगा कर्मी

जामताड़ा : मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी सोमवार को 15 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तरुण मंडल ने कहा कि हम सभी नौ वर्षों से सेवा दे रहे हैं, पर मानदेय कम है. इस महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है. कई बार आंदोलन […]

विज्ञापन

जामताड़ा : मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी सोमवार को 15 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तरुण मंडल ने कहा कि हम सभी नौ वर्षों से सेवा दे रहे हैं, पर मानदेय कम है. इस महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है. कई बार आंदोलन किया.

आज तक सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है. आंदोलन के बाद सरकार के साथ सहमति बनी, लेकिन सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति से मांग पूरी नहीं हो रही है. राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी के निर्णय पर 25 और 26 मार्च को जिलामुख्यालय में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा.

मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में कई काम प्रभावित हो रहे हैं. इस अवसर मुकुंद टुडू, नरेश सिन्हा, मनंजय हांसदा, शिवधन सोरेन, सरिता मिंज, नंदी कुमारी, सुलेखा मंडल, फूलमति कुमारी, रंजु कुमारी, सुमंतो, उमेश हेब्रम, दिनेश किस्कू, युगल किशोर मिश्र आदि थे.

ये काम हो रहे प्रभावित
मास्टर रोल का सत्यापन
योजना का सही तरीके से संचालन नहीं
मजदूरों का खाता संख्या फ्रिजिंग
प्रखंड व पंचायतस्तरीय रोकड़ पंजी संधारण
योजना को फोटो अपलोड
नयी योजना स्वीकृति के लिए अभिलेख तैयार करना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola