रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी देगी 1.96 लाख का जुर्माना

Published at :22 Mar 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी देगी 1.96 लाख का जुर्माना

जामताड़ा : मोटर वाहन दुर्घटना के एक मामले में मोटर वाहन दुर्घटना ट्रीबुनल न्यायालय में सोमवार को एक फैसला सुनाया गया. जिसमें रिलायंस जेनरल इंश्योरेंस कंपनी मुबंई को आदेश दिया गया है कि दावाकर्ता पयुरा देवी को दुर्घटना दावा की राशि एक लाख 96 हजार रुपये दिया जायेगा. दावा की राशि दो माह अंदर दावाकर्ता […]

विज्ञापन

जामताड़ा : मोटर वाहन दुर्घटना के एक मामले में मोटर वाहन दुर्घटना ट्रीबुनल न्यायालय में सोमवार को एक फैसला सुनाया गया. जिसमें रिलायंस जेनरल इंश्योरेंस कंपनी मुबंई को आदेश दिया गया है कि दावाकर्ता पयुरा देवी को दुर्घटना दावा की राशि एक लाख 96 हजार रुपये दिया जायेगा.

दावा की राशि दो माह अंदर दावाकर्ता को इंश्योरेंस कंपनी देगी. बता दें कि 27 जनवरी 2014 को नारायणपुर थाना क्षेत्र के घाटी शिमला गांव के निकट दावाकर्ता की 18 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे टेंकर गाड़ी जेएच 10 एस/6651 ने उसे धक्का मार दिया. जिससे परना मंडल की मृत्यु हो गयी थी. मृतक की मां ने न्यायालय में मोटर वाहन दुर्घटना दावा का आवेदन 2014 में दायर किया था. जिसमें सोमवार को आदेश सुनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola