बेवा डंगाल को जल्द मिलेगी बिजली

जामताड़ा : जिले के बेवा डंगाल, कुलडंगाल, चिरवाडंगाल व नावाडीह में जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी. स्थानीय विधायक इरफान अंसारी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने के बाद सीएम ने इन जगहों पर बिजली मुहैया कराने की जिम्मेदारी बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार को सौंपी है. विधायक ने सरकार को बिजली, […]
जामताड़ा : जिले के बेवा डंगाल, कुलडंगाल, चिरवाडंगाल व नावाडीह में जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी. स्थानीय विधायक इरफान अंसारी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने के बाद सीएम ने इन जगहों पर बिजली मुहैया कराने की जिम्मेदारी बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार को सौंपी है. विधायक ने सरकार को बिजली, सड़क व सुखाड़ राहत आदि मुद्दों पर भी घेरा था. सीएम ने एमडी से कहा है कि वे 25 मार्च को खुद वहां जाकर काम शुरू करवा दें. साथ ही सीएम ने जामताड़ा जिले में जल्द ही सुखाड़ राहत देने की बात कही है. इसके अलावा करमाटांड़ वाया लहरजाकरी पथ की जांच करा कर चालू कराने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




