बिना चिकित्सक के चल रहा पशु अस्पताल

Published at :01 Mar 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिना चिकित्सक के चल रहा पशु अस्पताल

कुंडहित : कुंडहित प्रखंड में कई ऐसे विभाग है जो प्रभार में चल रहे हैं. जिस कारण लोगों को जरूरी सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक पशुपालन, बाल विकास, कृषि, सहकारिता, महिला प्रसार पदाधिकारी तथा अंचल निरीक्षक का पद रिक्त है, जो प्रभार में चल रहा है. पशुपालन विभाग में कर्मचारी […]

विज्ञापन

कुंडहित : कुंडहित प्रखंड में कई ऐसे विभाग है जो प्रभार में चल रहे हैं. जिस कारण लोगों को जरूरी सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक पशुपालन, बाल विकास, कृषि, सहकारिता, महिला प्रसार पदाधिकारी तथा अंचल निरीक्षक का पद रिक्त है, जो प्रभार में चल रहा है. पशुपालन विभाग में कर्मचारी व चिकित्सक की कमी है.

कुंडहित एवं खजुरी पशु अस्पताल में चिकित्सक नहीं है. दोनों अस्पताल में नाला के पशुपालन पदाधिकारी प्रभार में हैं. सहकारिता विभाग में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का पद खाली है. नाला के सहकारिता पदाधिकारी प्रभार में हैं. बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ का पद खाली है. कुंडहित बीडीओ प्रभार में हैं. अंचल कार्यालय में सीआई का पद खाली है, जो कर्मचारी प्रभार में हैं. महिला प्रसार पदाधिकारी का पद खाली है, जो जन सेवक प्रभार में हैं. इन पदो के पदाधिकारी के नही रहने से कार्य भी समय पर नही हो पा रहा है. लोग सहित कर्मचारी को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola