मुर्गाडीह तालाब में डूबने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
मुर्गाडीह तालाब में डूबने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सागर मुर्मू (65) के रूप में हुई है. यह घटना शनिवार दोपहर की है. परिजनों ने बताया कि सागर मुर्मू नहाने के लिए तालाब गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पर उनका कोई पता नहीं चला. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखा. इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी. सूचना पाकर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पुत्र शिवलाल मुर्मू ने बताया कि उनके पिता नियमित रूप से तालाब में स्नान करते थे. पुलिस ने पुत्र के फर्द बयान पर यूडी कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola