कार्यकर्ताओं को पदयात्रा के लिये एकजुट कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता21 मई को शहीद चौक से मोरहाबादी मैदान तक की होगी पदयात्रा फोटो : 20 जाम 14 कार्यकर्ताओ को जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, नाला कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में दौरा करने के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभु […]
गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता21 मई को शहीद चौक से मोरहाबादी मैदान तक की होगी पदयात्रा फोटो : 20 जाम 14 कार्यकर्ताओ को जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, नाला कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में दौरा करने के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल ने एक भेंटवार्ता में कहा कि 21 मई को शहीद चौक से मोरहाबादी मैदान तक पदयात्रा का आयोजन किया जाना है. जिसकी तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है. कहा कि कार्यकर्ताओं को संागठनिक स्तर पर तथा ग्रास रूट पर सक्रियता एवं एकजुटता के साथ काम करना है. वहीं उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को नाकाफी बताया. कहा कि केवल विदेशी दौरा करने से आमजन की समस्याओं का निदान नहीं हो सकता. कहा कि चुनाव से पूर्व किए गए तमाम वायदे दिवा स्वप्न साबित हो रहे. कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून से आदिवासियों को उनके हक एवं अधिकार से वंचित कर दिए जाने का षड़यंत्र बनाने का काम किया जा रहा है. वहीं महंगाई, डीजल एवं पेट्रोल मूल्य वृद्धि से अनावश्यक दबाव पड़ रहा है. अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष पंकज झा, दुलाल धीवर, मोहन माजी, शांत दास, अजित भंडारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




