ओके.... अन्नपूर्णा के तहत लाभुकों को साल में मिलेगा 1.20 क्विंटल चावल

Published at :20 May 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... अन्नपूर्णा के तहत लाभुकों को साल में मिलेगा 1.20 क्विंटल चावल

प्रतिनिधि, जामताड़ाप्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमित कु मार ने की. बीडीओ ने सभी पंचायत में चल रहे मनरेगा की समीक्षा बारी-बारी से की. उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत संचालित मनरेगा कार्यों में तेजी लाने की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ाप्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमित कु मार ने की. बीडीओ ने सभी पंचायत में चल रहे मनरेगा की समीक्षा बारी-बारी से की. उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत संचालित मनरेगा कार्यों में तेजी लाने की जानकारी दी. कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा में लक्ष्य के अनुसार खर्च नहीं करने वाले पंचायतों को 15 दिनों में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अब अन्नपूर्णा के तहत लाभुकों को साल में 1.20 क्विंटल चावल दिया जायेगा. पहले हर माह 10 किलो दिया जाता था. अब चावल वितरण की समय सीमा निर्धारित की गयी. जिसमें मिहिजाम क्षेत्र के लाभुकों को शहरडाल पंचायत भवन से शनिवार एवं जामताड़ा क्षेत्र के लाभुकों को गुरुवार को चावल दिया जायेगा. मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, सहायक अभियंता रामवचन पांडे, कनीय अभियंता सौरभ भैया, राजीव कुमार, बीडी शर्मा, पूनम कुमार, वकील मरांडी, सीयाराम साहु सहित पंचायत कर्मी मौजूद थे………………………………………फोटो : 19 जाम 17 बैठक को संबोधित करते बीडीओ अमित कुमार, 18 उपस्थित पंचायत सचिव व रोजगार सेवक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola