ओके... गुरुदेव के जीवन से बच्चों ने ली सीख

फोटो: 15 जाम 07 बीडीओ दीप प्रज्वलित करते, 08 उपस्थित छात्र – सिंह वाहिनी उवि में मनायी गयी रवींद्र जयंती – गुरुदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलिकुंडहित . सिंह वाहिनी उवि में विश्व कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनायी गयी. जिसमें मुख्य अतिथि बीडीओ अरविंद ओझा मौजूद थे. सबसे पहले गुरुदेव की […]
फोटो: 15 जाम 07 बीडीओ दीप प्रज्वलित करते, 08 उपस्थित छात्र – सिंह वाहिनी उवि में मनायी गयी रवींद्र जयंती – गुरुदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलिकुंडहित . सिंह वाहिनी उवि में विश्व कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनायी गयी. जिसमें मुख्य अतिथि बीडीओ अरविंद ओझा मौजूद थे. सबसे पहले गुरुदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री ओझा ने उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की. सभा को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव चंद्रशेखर यादव ने संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी रचनाओं की व्याख्या की. कहा कि उनकी रचनाओं में गरीबों, किसानों, जमींदारों तथा देशभक्ति पायी जाती है. महावीर डोकानिया व पूर्णिमाधर ने भी संबोधित किया. इस दौरान छात्र व छात्राओं ने रवींद्र संगीत, देशभक्ति गीत तथा नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया. मंच का संचालन सहायक शिक्षक मधुसूदन महतो ने किया. मौके पर सेवानिवृत्त प्रो सुकदेव माजी, चरण कवि, नकुल भारती, स्वपन पातर, दिलीप मंडल सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




