ओके.....धरना व जेल भरो अभियान को लेकर सीपीआइ ने की बैठक

फोटो: 09 जाम 07 बैठक में उपस्थित सीपीआई कार्यकर्ता नाला . पीडब्ल्यूडी परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नाला तथा बिंदापाथर अंचल कमेटी की संयुक्त बैठक बिमलकांत घोष की अध्यक्षता में हुई. बैठक के पूर्व उपेंद्र चौरसिया के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की […]
फोटो: 09 जाम 07 बैठक में उपस्थित सीपीआई कार्यकर्ता नाला . पीडब्ल्यूडी परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नाला तथा बिंदापाथर अंचल कमेटी की संयुक्त बैठक बिमलकांत घोष की अध्यक्षता में हुई. बैठक के पूर्व उपेंद्र चौरसिया के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 मई को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ एवं स्थानीयता नीति लागू करने के लिये अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने एवं जेल भरो अभियान के तहत कार्यक्रम करने का प्रस्ताव लिया गया. इस अवसर पर पार्टी संगठन पर भी चर्चा की गयी. मौके पर जिला सचिव कान्हाई माल पहाडि़या, मनबोध लायक, कालीपद राय, बलराम राय, आनंद मंडल, सुरेश दास, सुबल मंडल, गणेश प्रसाद, आयेन चंद्र माजी, तुषार कांति मंडल, उज्वल कुमार मंडल, हरप्रसाद खां, भोलानाथ मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




