ओके.... छात्रवृत्ति के हकदार न छूटे: डीडब्ल्यूओ

फोटो : 09 जाम 01 प्रमुख खबर नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. उन्होंने जिला के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं बीइओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं की सूची बैंक खाता के साथ उपलब्ध करवाये. समय पर सूची उपलब्ध […]
फोटो : 09 जाम 01 प्रमुख खबर नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. उन्होंने जिला के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं बीइओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं की सूची बैंक खाता के साथ उपलब्ध करवाये. समय पर सूची उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि 2014-15 में साइकिल का पैसा छात्राओं की खाता में जाना है. जिसके लिए बैंक खाता संख्या एवं सूची उपलब्ध करवाना है. वही वित्तीय वर्ष 2015-16 की छात्रवृत्ति के लिए भी खाता संख्या शीघ्र उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया. वर्ग एक से 10 तक के छात्र एवं छात्राओं की संख्या कोटीवार उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के हकदार कभी न छूटे. पूरी तरह जांच पड़ताल कर सूची तैयार करें. उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य दिया गया है उसे पदाधिकारी शत प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करे. मौके में एसडब्ल्यू विजनय कुमार, बीइओ प्रदीप कुमार सहित जिला के सभी बीइओ एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










