पीएचसी में 400 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका

फतेहपुर. प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 400 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है.
फतेहपुर. सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए फतेहपुर प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 400 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है. यह अभियान एक वर्ष तक जारी रहेगा. पीएचसी के चिकित्सक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि भारत में महिलाओं के बच्चेदानी के मुंह का कैंसर यानी सर्वाइकल कैंसर तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से सरकार द्वारा 14 वर्ष तक के किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में यह टीका लगने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाता है. बताया कि गांव-गांव में कार्यरत सहिया दीदियों की मदद से किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाकर टीकाकरण कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










