आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में मानदेय और पेंशन पर चर्चा

Published at :01 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में मानदेय और पेंशन पर चर्चा

फोटो : 01 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक स्थानीय गांधी मैदान में हुई. जिसकी अध्यक्षता महामंत्री चिंतामणि मंडल ने की. मौके पर मुख्य रूप से आइसीडीसी कर्मी को सरकारी सेवा घोषित कर 15 हजार रुपये मानदेय एवं तीन हजार रुपये पेंशन देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिला […]

विज्ञापन

फोटो : 01 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक स्थानीय गांधी मैदान में हुई. जिसकी अध्यक्षता महामंत्री चिंतामणि मंडल ने की. मौके पर मुख्य रूप से आइसीडीसी कर्मी को सरकारी सेवा घोषित कर 15 हजार रुपये मानदेय एवं तीन हजार रुपये पेंशन देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिला महामंत्री चिंतामणि मंडल ने कहा की कर्मचारी संघर्ष करके ही सुविधा प्राप्त करते हैं. हम अपनी मांगों को लेकर 02 मार्च को उपायुक्त के समक्ष और अप्रैल में विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. वहीं बैठक के बाद सर्व सम्मति से बाल विकास परियोजना की एक कमेटी बनायी गयी. जिसका अध्यक्ष रमनी मरांडी, उपाध्यक्ष रीता घोष, उपाध्यक्ष उर्मिला सोरेन, सचिव सुंदरी सोरेन, सह सचिव खैरून निशा, सह सचिव सीमा राय को बनाया गया. मौके पर रानी मरांडी, दिपाली बाउरी, रवीना खातून, लखी देवी, जानकी देवी, माला हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola