राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन

Published at :31 Jan 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजेबीसी प्रांगण में 42 वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया. सायंस फॉर सोसाइटी जामताड़ा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने किया. प्रदर्शनी का मुख्य विषय चिरस्यायी विश्व के लिये विज्ञान एवं […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजेबीसी प्रांगण में 42 वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया. सायंस फॉर सोसाइटी जामताड़ा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने किया. प्रदर्शनी का मुख्य विषय चिरस्यायी विश्व के लिये विज्ञान एवं गणित है. इस मुख्य विषय के अंतर्गत छह उपविषय को रखा गया. जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य और पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संसाधन एवं संरक्षण, परिवहन, अवशिष्ट प्रबंधन रखा गया. प्रदर्शनी में जिला के 32 उच्च विद्यालय के 70 बच्चों ने भाग लिया. निर्णायक मंडली द्वारा प्रदर्श मॉडल एवं बच्चों द्वारा तैयार राइट आप का अवलोकन एवं अध्ययन किया गया. वही निर्णायक मंडली द्वारा पांच उपविषय से एक एक उत्कृष्ट प्रदर्शन का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिये किया गया. चयनित छात्र में बलराम मंडल, संजय दे, प्रीतम मंडल, विजय कुमार यादव का प्रदर्शनी का चयन किया गया. चयनित छात्र फरवरी माह के प्रथम पक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे. मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक रमानाथ भुई, हर प्रसाद खां, शिक्षक कंचन गोपाल मंडल, वीरेंद्र नाथ गोराई, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.—————————-फोटो : 31 जाम 18, 19

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola