ओके...नारायणपुर एमओ सेवानिवृत्त

फोटो :31 जाम 50 के शाल देकर सम्मानित करते सीओ प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड के पंचायत मंडप नारायणपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने किया. बीडीओ राम नारायण सिंह तथा सीओ राकेश भूषण सिंह ने सेवानिवृत्त […]
फोटो :31 जाम 50 के शाल देकर सम्मानित करते सीओ प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड के पंचायत मंडप नारायणपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने किया. बीडीओ राम नारायण सिंह तथा सीओ राकेश भूषण सिंह ने सेवानिवृत्त आपूर्ति पदाधिकारी को शाल देकर सम्मानित किया. बीडीओ ने कहा कि एमओ ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को विधि व्यवस्था के साथ काम करने का गुर सिखाया है जो प्रशंसनीय है. वही सेवानिवृत्त एमओ दीनबंधु मोदी ने अपने विचार रखे. इसके अलावे कार्यक्रम में नाला के एमओ संजीव रंजन को नारायणपुर एमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. मौके पर जामताड़ा एमओ श्यामा प्रसाद पाठक, कुंडहित एमओ कौशल कुमार दास, उप प्रमुख कमरुद्दीन अंसारी, बीएओ हरिपद रुई दास, जन वितरण प्रणाली दुकानदार तरणी पोद्दार, महफुज अंसारी, मो सरफुद्दीन अंसारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










