30 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा रवानी टोला में विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.
विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा रवानी टोला में विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सोमवार को दीपावली की संध्या में सभी पटाखे एवं दीप जलाने में परिजन व्यस्त रहे. वहीं सीताकाटा रवानी टोला के रमेश रवानी की पत्नी रिंकी देवी (30) ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. मृतका के दो छोटे बच्चे हैं. इस घटना से दीपावली के रंग फीके पड़ गए. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की खबर सुनते ही थाना के एसआइ अनुज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










