चार साल से सेविका नहीं आती आंगनबाड़ी केंद्र

Published at :29 Jan 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
चार साल से सेविका नहीं आती आंगनबाड़ी केंद्र

– ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ व सीडीपीओ पहुंचे जांच करने————————————-प्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल तथा सीडीपीओ कलानाथ ने कुलडंगाल पंचायत अंतर्गत राख गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 की जांच की. बताया जाता है कि उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त से शिकायत की गयी थी कि सेविका पिछले चार साल से केंद्र में नहीं […]

विज्ञापन

– ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ व सीडीपीओ पहुंचे जांच करने————————————-प्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल तथा सीडीपीओ कलानाथ ने कुलडंगाल पंचायत अंतर्गत राख गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 की जांच की. बताया जाता है कि उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त से शिकायत की गयी थी कि सेविका पिछले चार साल से केंद्र में नहीं आती हैं तथा अन्य शिकायतें की गयी थी. इस संदर्भ में बुधवार को बीडीओ ज्ञान शंकर से पूछताछ की. पूछताछ में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्तमान में यहां सेविका दुखनी हेंब्रम व सलोनी हेंब्रम कार्यरत हैं. वह दुखनी हेंब्रम के नाम पर 15 मार्च 1999 से कार्यरत हैं. ग्रामीण साहेबधन बेसरा, बासुदेव बास्की, अशोक सोरेन, पंसस आनंद बेसरा, बालक टुडू, रमेश बास्की, नुनुलाल हांसदा, डॉक्टर बेसरा, सहायिका पार्वती सोरेन सहित अन्य ग्रामीणों के समक्ष बीडीओ ने कई प्रमाण-पत्र भी देखे. उन्होंने वर्तमान में कार्यरत दुखनी हेंब्रम के पति दिकवाश्वर सोरेन से भी पूछताछ की. दिकवाश्वर सोरेन ने दुखनी हेंब्रम से संबंधित कई प्रमाण-पत्र भी दिखाये. बीडीओ ने संबंधित जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को समर्पित करने की बात कही. कहा कि जांच प्रक्रिया जारी है. ज्ञात हो कि जांच के क्रम में पर्यवेक्षिका नमीता मरांडी, अंजनी देवी, पंचायत सचिव सुधीर कुमार महतो, रोसे सोमनाथ मंडल आदि उपस्थित थे.—————————-फोटो: 29 जाम 03जांच करते बीडीओ व सीडीपीओ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola