कल्याण गुरुकुल जामताड़ा के 22 छात्राओं मिला नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन
कल्याण गुरुकुल जामताड़ा के 22 छात्राओं मिला नियुक्ति पत्र

जामताड़ा. कल्याण गुरुकुल जामताड़ा में 52 बैच की 22 छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. कल्याण गुरुकुल जामताड़ा में 52 बैच की 22 छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मेझिया पंचायत की मुखिया मिरूदी सोरेन उपस्थित थीं. समाजसेवी भागीरथ पंडित और मेझिया गांव के वार्ड सदस्य भी थे. 52वीं बैच की कुल 22 छात्राओं का चयन चेन्नई स्थित इंटिमेट फैशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में किया गया है. छात्राएं नियुक्ति पत्र प्राप्त कर बेहद उत्साहित हैं. कल्याण गुरुकुल की यह पहल युवा छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है. प्रेझा फाउंडेशन, कल्याण विभाग झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्यरत हैं, जो कल्याण गुरुकुल के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है. प्रेझा फाउंडेशन वर्तमान में झारखंड में 27 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज और एक आइटीआइ कौशल कॉलेज का संचालन हो रहा है. प्रेझा फाउंडेशन के इस प्रयास से न केवल युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है, बल्कि झारखंड की उन्नति में भी योगदान मिल रहा है. मौके पर गुरुकुल के प्राचार्य महेंद्र पाल, प्रशिक्षक मिलन विश्वास व भानू तिवारी, समन्वयक अविनाश, कविता कुमारी, वार्डन मीना, पुतुल सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola