ePaper

रोजगार मेला में 195 युवाओं का ऑन द स्पॉट हुआ चयन, 306 यूथ शॉर्टलिस्टेड

Updated at : 23 Jul 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
रोजगार मेला में 195 युवाओं का ऑन द स्पॉट हुआ चयन, 306 यूथ शॉर्टलिस्टेड

जिला अवर नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर जामताड़ा के सौजन्य से यज्ञ मैदान में जिलास्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिला अवर नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर जामताड़ा के सौजन्य से यज्ञ मैदान में जिलास्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का शुभारंभ डीसी कुमुद सहाय व जिला नियोजन पदाधिकारी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर डीसी कुमुद सहाय ने कहा कि सभी लोग रोजगार की आशा में आए हैं. नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अभिरुचि एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि आज के समय में नौकरी व रोजगार की बहुत समस्या है. आज यहां पर 23 कंपनियां आयी है. सभी से अपील की कि अपने अभिरुचि एवं योग्यता के अनुसार स्टॉल में जाएं और नौकरी के लिए आवेदन करें. वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 23 निजी कंपनियों में अंजनी फेरो एलॉयज लिमिटिड, ग्रीन फ्लेयर, रेक्सा सिक्योरिटी, स्लीपन स्टीलकास्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेवा सहयोग सिक्योरिटीज, ए-2 जेड कंसल्टेंसी, ग्रामीण शिक्षा एवं प्रशिक्षण फाउंडेशन, एलआइसी, अरविंद मिल्स लिमिटेड, बिरसा सिक्योरिटी एंड सुपर सर्विस, सनब्राइट ग्रूप, वीएसएस इंटरप्राइजेज, क्वेसकॉर्प लिमिटेड, रायसन्स इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन प्रा. लिमिटिड, मेधावी एस्पायर प्रा लिमिटिड, पारस हॉस्पिटल, डेवेलेको प्रा. लि. वाकारू, एनटीटीएफ, कमांडो इंडस्ट्रील, वीआर इंटरप्राइजेज एवं आमधने प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया. इसमें जिला अंतर्गत नियोजनालय से निबंधित से कुल 575 युवाओं ने अपने योग्यता एवं इच्छानुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन दिया. विभिन्न कंपनियों ने 195 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन किया, जबकि 306 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया. मौके पर आइटीआइ के प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार, जेएनवी के प्राचार्या डॉ प्रीति श्रीवास्तव, डीपीएम जेएसएलपीएस राहुल कुमार, कुलदीप सिंह, महेश आनंद, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola