ठनका की चपेट में आकर तीन मवेशी मरे

नाला : प्रखंड के मोरवासा पंचायत के मागुरा गांव के लालधरा टोला के शिशिर पहाड़िया के दो बैल एवं एक गाय ठनका गिरने से मर गयी. जानकारी के अनुसार सभी मवेशी घर के समीप गोशाला में बंधा हुआ था. अचानक गोशाला में जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा. जिससे दो बैल एवं एक गाय मर […]
नाला : प्रखंड के मोरवासा पंचायत के मागुरा गांव के लालधरा टोला के शिशिर पहाड़िया के दो बैल एवं एक गाय ठनका गिरने से मर गयी. जानकारी के अनुसार सभी मवेशी घर के समीप गोशाला में बंधा हुआ था. अचानक गोशाला में जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा. जिससे दो बैल एवं एक गाय मर गई. वहीं किसी कारणवश गोशाला में मौजूद बछड़ा किसी तरह बच गया. संबंध में पंचायत के मुखिया रानी सोरेन ने बताया कि सुशील पहाड़िया बीपीएल परिवार से आते हैं. खेती के समय बैल मर जाने से खेती कार्य में काफी दिक्कत होगी. वहीं पीड़ित ने मुआवजा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




