मिहिजाम में वज्रपात से मजदूर की मौत

मिहिजाम : शुक्रवार शाम को वज्रपात से आम बगान इलाके में एक दैनिक मजदूर की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. मृतक की पहचान जोगाय तुरी (25) पिता आबुद तुरी कालीपहाड़ी धनबाद निवासी के तौर पर हुई है. पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा […]
मिहिजाम : शुक्रवार शाम को वज्रपात से आम बगान इलाके में एक दैनिक मजदूर की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. मृतक की पहचान जोगाय तुरी (25) पिता आबुद तुरी कालीपहाड़ी धनबाद निवासी के तौर पर हुई है. पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों दी है. पुलिस के अनुसार जोगाय आम बगान इलाके में काली मंदिर के निकट किसी व्यक्ति के यहां दैनिक मजदूरी कर रहा था. शाम में पास के ही तालाब गया था. तेज बारिश में वज्रपात की चपेट में आ गया. वह जब नहीं लौटा तो सुबह में साथी मजदूरों ने उसकी खोजबीन की. तो तालाब के पास शव देख कर पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




