तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा : पुलिस ने जिले के तीन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 13 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुल 21 मोबाइल, पांच पासबुक, छह एटीएम जब्त किया गया है. यह जानकारी साइबर थाना में प्रेस वार्ता के दौरा साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि करमाटांड़ थाना […]
जामताड़ा : पुलिस ने जिले के तीन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 13 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुल 21 मोबाइल, पांच पासबुक, छह एटीएम जब्त किया गया है. यह जानकारी साइबर थाना में प्रेस वार्ता के दौरा साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़, सोनबाद, रामपुर गांव में छापा मार कर कुल सात साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इसमें सोनबाद का गौतम दत्ता, राजीव नाग, मालू दां, सियाटांड़ का गुड्डू मंडल, रामनाथ मंडल एवं रामपुर से विष्णु मंडल व महेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी के पास से 16 मोबाइल, सात सिम जब्त किया गया है. आरोपी के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 10/18 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




