तीन साइबर ठग गिरफ्तार, सामग्री जब्त
Updated at : 17 Mar 2018 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. जामताड़ा साइबर सेल ने नारायणपुर व करमाटांड़ में चलाया छापेमारी अभियान 4 एटीएम, 1 पासबुक, 2 मोबाइल, 1 सीम, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी सुमित कुमार की अगुआई में साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र मंझलाडीह गांव से एक साइबर आरोपित व करमाटांड़ थाना […]
विज्ञापन
कार्रवाई. जामताड़ा साइबर सेल ने नारायणपुर व करमाटांड़ में चलाया छापेमारी अभियान
4 एटीएम, 1 पासबुक, 2 मोबाइल, 1 सीम, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी सुमित कुमार की अगुआई में साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र मंझलाडीह गांव से एक साइबर आरोपित व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हिरापुर गांव से दो साइबर आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. संबंध में साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना क्षेत्र एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र में कुछ ठग साइबर क्राइम करने में संलग्न है. उसके बाद टीम गठन कर सर्वप्रथम नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान मंझलाडीह गांव निवासी संतोष दास को साइबर क्राइम करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
आरोपित संतोष के पास से तीन मोबाइल जब्त किया गया है. उसके बाद टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हिरापुर गांव में छापेमारी की. जहां से गांव निवासी इरफान अंसारी एवं अली हुसैन को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया. बता दें कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 4/18 दर्ज किया गया है.
वहीं दूसरी ओर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव निवासी फरार साइबर अपराधी मितन दत्त एवं जीतन दत्त के घर में साइबर डीएसपी सुमित कुमार एवं साइबर थाना प्रभारी बाल्मिकि सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान आरोपित के घर से 4 एटीएम, 1 पासबुक, 2 मोबाइल, 1 सीम, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त किया है. आरोपित के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 5/18 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




